Now Mohan Raj : मध्यप्रदेश में अब आज से ‘मोहन राज’ चलेगा, शपथ ली!

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ शपथ ली!

468

Now Mohan Raj : मध्यप्रदेश में अब आज से ‘मोहन राज’ चलेगा, शपथ ली!

Bhopal : नव निर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सुबह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली। वे प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री हैं। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। दो उप मुख्यमंत्रियों के अलावा उनके साथ किसी और विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। पूरा कार्यक्रम 10 मिनट का रहा। राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उनके साथ उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ ग्रहण करवाई।

इससे पहले मोहन यादव घर से निकलकर खटलापुरा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने हनुमान जी का पूजन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही सीएम बनने का सौभाग्य मिला है। राज्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास करेगी।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 12.04.30

शपथ ग्रहण में मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सहित कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में मोहन यादव के गृहनगर उज्जैन से भी कई लोग पहुंचे। जो वहां नहीं पहुंच सके, उन्होंने अपने टीवी पर शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण देखा।

शपथ लेने से पहले मोहन यादव ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा। जस की तस धर दीनी चदरिया।

संघ के करीबी हैं मोहन यादव

मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है। चुनाव के बाद मोहन यादव को सीएम पद के दावेदार के रूप में नहीं देखा जा रहा था। वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है। सोमवार को मुख्यमंत्री नामित होने के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी। बता दें, विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस को 66 सीटें मिलीं।