New Rule of Railway : अब ट्रेन में रात में कब सोया जा सकेगा, जानिए नए नियम!  

मिडिल और लोअर सीट पर सोने का समय और टिकट चेक का समय बदला! 

1840

New Rule of Railway : अब ट्रेन में रात में कब सोया जा सकेगा, जानिए नए नियम!  

New Delhi : यात्री सुविधा के नजरिए से रेलवे ने कुछ नियम बदले हैं। लोअर और मिडिल बर्थ वाले यात्री अब देर तक अपनी सीट पर नहीं सो सकते। उन्हें सुबह 6 बजे सीट खाली करना होगी। रात 10 बजे से पहले वे अपना बिस्तर भी नहीं लगा सकेंगे। यात्रियों के सोने के समय पर TTE टिकट भी चेक नहीं करेंगे।

भारतीय रेलवे को दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्क में से एक माना जाता है। रोज करोड़ों यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में इसे आम लोगों की लाइफ लाइन माना जाता है। यात्रियों की बड़ी संख्या के कारण रेलवे ने कुछ नियम बना रखे हैं। इन नियमों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया। ट्रेन में यात्रा करते वक्त अक्सर लोग रिजर्वेशन करवाते हैं, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। रात के वक्त यात्री आराम से अपनी रिजर्व सीट पर लेटकर यात्रा करते हैं। लेकिन, ट्रेन में सीट पर सोने का टाइम निर्धारित है।

लोअर बर्थ में सोने का नया नियम 

रेलवे के नए नियमों के अनुसार यात्रियों को रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही अपनी सीट पर सोने की परमिशन मिलती होगी। अगर आपको लोअर बर्थ आवंटित हुई है, तो आप अपनी सीट पर केवल रात में 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही सो सकते हैं। इसके बाद अगर आपके साथी पैसेंजर्स अगर सीट पर बैठने की मांग करते हैं, तो उन्हें बैठने के लिए मना नहीं कर सकते। रात में भी यात्री अपनी सीट पर रात में 10 बजे से पहले सो नहीं सकते।

मिडिल बर्थ में भी सोने का नियम 

यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे ने मिडिल बर्थ पर सोने के नियम का भी निर्धारण किया है। रेलवे के नियमों के अनुसार अगर किसी यात्री को मिडिल सीट का आवंटन हुआ है, तो उस पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सोया जा सकता है। इसके बाद सीट खोलना होगी, ताकि सहयात्री सीट पर आराम से बैठकर यात्रा कर सकें। इसके साथ ही अगर कोई यात्री आपको रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बर्थ खोलने से रोकता है, तो इसकी शिकायत रेलवे या TTE से की जा सकती है।

रात में टिकट चेक नहीं होगा 

रेलवे के नियमों के अनुसार रात के वक्त अगर कोई यात्री ट्रेन में चढ़ता है, तो TTE रात के वक्त टिकट नहीं मांग सकेंगे। रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक TTE को टिकट चेक करने की परमिशन नहीं है। रेलवे ने यह नियम इसलिए बनाया है ताकि यात्रियों की रात में सोते वक्त नींद न खराब हो। साथ ही रात के वक्त ट्रेन में फोन पर बात करना, गाने सुनना भी अब मना होगा।