Oath Ceremony : इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर का शपथ ग्रहण संपन्न!

362

Oath Ceremony : इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर का शपथ ग्रहण संपन्न!

Ratlam : इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर का वर्ष 2024-25 हेतु शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। श्रीमती ज्योति चौधरी ने लगातार तीसरे कार्यकाल हेतु अध्यक्ष पद की शपथ ली, श्रीमती ज्योति चौधरी को क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट सरोज जैन ने कॉलर पहना कर शपथ दिलाई।

 

सचिव पद पर रेखा जैन (लुणावत), कोषाध्यक्ष हेतु कविता गांधी, ISO हेतु रंजना कौशल एवं एडिटर हेतु निशी सक्सेना को भी पदभार ग्रहण कराया गया!

 

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सरोज जैन ने क्लब द्वारा पिछले 7 वर्षो में किए गए प्रकल्पों एवम सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य हेतु और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

IMG 20240921 WA0075

फाउंडर अध्यक्ष ने शहर के सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 9वीं की छात्रा को अध्ययन हेतु 7 वर्षों के लिए गोद लेते हुए, बालिका की 1 वर्ष की 20 हजार 400 रुपए स्कूल फीस भरकर संस्था का इस माह का सेवा कार्य पूर्ण किया गया।

अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने अपनी टीम एवं सदस्यों को साथ लेकर पूर्ण समर्पण के साथ जनसेवा कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर पास्ट प्रेसिडेंट कल्पना जैन एवं क्लब सदस्य लता गादिया, योगिता जैन, प्रमिला चोपड़ा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।