WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Youth Congress : यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या MP से चुना जाएगा, रेस में 3 नाम!

हिंदी बेल्ट को साधने के लिए आदिवासी, एससी या ओबीसी वर्ग को मौका!

Youth Congress : यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या MP से चुना जाएगा, रेस में 3 नाम!

New Delhi : यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश से बनाए जाने की संभावनाओं के बीच प्रदेश की राजनीति गरमाने लगी है। पार्टी इस बार हिंदी बेल्ट को मौका देना चाहती है, ताकि वहां कांग्रेस की स्थिति को मजबूत किया जा सके। कांग्रेस का कहना है कि मध्य प्रदेश से युवा कांग्रेस ने कई बड़े नेता दिए, जिनमें जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी जैसे नाम शामिल हैं। भाजपा कभी युवा नेताओं को बढ़ावा देने का काम नहीं करती।

पिछले विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस हिंदी बेल्ट को साधने की कवायद कर रही है। इसलिए संभावना है कि यूथ कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश से हो सकता है। कांग्रेस हिंदी बेल्ट को साधने के लिए आदिवासी, एससी, ओबीसी वर्ग को मौका दे सकती है। विधायक और मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया का नाम चर्चा में सबसे आगे है। विक्रांत भूरिया आदिवासी नेता होने के साथ उन्हें चुनाव और संगठन का अनुभव है। वे पेशे से सर्जन भी हैं।

IMG 20240921 WA0071
मौजूदा अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े का भी आलकमान ने इंटरव्यू लिया। नेताओं की राहुल गांधी से भी मुलाकात हुई। मितेन्द्र सिंह ओबीसी और विपिन वानखेड़े एससी वर्ग से आते हैं। जबकि, विक्रांत भूरिया आदिवासी हैं। मितेन्द्र सिंह मौजूदा अध्यक्ष हैं और विपिन वानखेड़े एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ये तीनों नेता 2 से 3 राउंड के इंटरव्यू दे चुके हैं।

भाजपा का तंज, कांग्रेस का जवाब
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से छोड़ चुका है। चुनाव प्रचार में भी राहुल गांधी प्रियंका, सोनिया जैसे नेता यहां नहीं आते। यहां का कांग्रेस नेतृत्व असफल है और यह आलाकमान को रास नहीं आता। वहीं भाजपा के आरोपों पर पलटवार कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के नेताओं का नाम शामिल है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा!