वन विभाग में अधिकारियों के तबादले, सनोडिया बने इंदौर के मुख्य वन संरक्षक

1184
New Posting Of Tehsildar's

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

नरेंद्र कुमार सनोडिया मुख्य वन संरक्षक बालाघाट को मुख्य वन संरक्षक इंदौर पदस्थ किया गया है। होशंगाबाद के मुख्य वन संरक्षक बृजेंद्र झा को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व पदस्थ किया गया है।

जे देवा प्रसाद वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को वन संरक्षक छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है। संजीव कुमार झा वन संरक्षक ग्वालियर को छतरपुर का वन संरक्षक और सुरेंद्र कुमार सिंह तिवारी वन संरक्षक बेतूल को वन संरक्षक होशंगाबाद पदस्थ किया गया है।

महेंद्र सिंह सोलंकी उप वन संरक्षक को राज्य वन विकास निगम को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।

WhatsApp Image 2022 09 14 at 5.45.28 PM