ओंकारेश्वर: नर्मदा नदी का जल स्तर 5 मीटर कम हुआ

630

ओंकारेश्वर से जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट

ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर में नर्मदाजी का रौद्र रूप शांत हुआ। जल स्तर 5 मीटर कम हुआ है और तेजी से कम होता जा रहा है।

मोटक्का पुल की जांच कर जल्द ही खोलने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर बांध के 18 गेटो से 9000 क्युमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।
मौसम भी गुरुवार को साफ रहा।

बारिश की कही से भी कोई जानकारी नहीं मिली।

सूत्रों की माने तो बरगी ओर इंदिरा सागर से भी डिस्चार्ज आधा कर दिया गया है। मोटक्का के जबरेश्वर मंदिर खुल गया है। यही स्थिति रही तो शुक्रवार तक ओंकारेश्वर के घाट खुल जाएंगे और मोटक्का पुल भी चालू हो जाएगा।