शिवना शुद्धिकरण अभियान के 129वें दिन निकली एक ट्रॉली गाद व कचरा, 101 गायत्री परिवार की बालिकाओं ने किया श्रमदान

62

शिवना शुद्धिकरण अभियान के 129वें दिन निकली एक ट्रॉली गाद व कचरा, 101 गायत्री परिवार की बालिकाओं ने किया श्रमदान

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण अभियान में रविवार को छोटी पुलिया के दोनों ओर स्थित घाटों की साफ-सफाई की गई तथा नदी से लगभग एक ट्रॉली गाद एवं कचरा निकालकर घाटों को स्वच्छ बनाया गया। अभियान में शामिल शिवना योद्धाओं ने निरंतर श्रमदान करते हुए नदी के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

विशेष रूप से नगर में संचालित गायत्री परिवार के कन्या कौशल शिविर की 101 बालिकाओं ने शिवना नदी के घाट पर पहुंचकर शिवना योद्धाओं के साथ श्रमदान किया । बालिकाओं की सहभागिता ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरक संदेश दिया। वही सभी को पर्यावरण व नदी को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 12.55.26

श्री लाड़ ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आगर मालवा एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं ने शिवना नदी एवं घाटों को साफ-सुथरा देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शिवना शुद्धिकरण अभियान की सराहना की।

शिवना शुद्धिकरण अभियान के 129वे दिन रविवार को श्रमदान करने वालों में गायत्री परिवार मंदसौर से श्री योगेश सिंह,बापूलाल पाटीदार, पवन गुप्ता, कैलाश पटेल, निशा धनोतिया समाज सेवियों में हेमराज खाबिया, रमेश सोनी, बालकृष्ण दवे, राकेश जेन पिंटू, गर्विश रामनानी, दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय, ईश्वरलाल मालवीय, रामप्रसाद मालवीय, सुश्री इष्टा भाचावत, अवनी रांका, अंजली रांका, तरुण खींची, राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, मनोहर नाहटा, विश्वास दुबे, संजय नाहर, रईस पटवारी, राजेश हिंगड, अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, अंसार मेव, जयेश पालीवाल, अशोक राव, सादिक गोरी, राकेश सेन, नितनेश बसेर, गोपाल बंजारा, अनुज भंडारी, कनिष्क सोनी आदि श्रमदान में शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 12.55.27

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिवना शुद्धि अभियान में शामिल इष्टा भाचावत ने बताया कि गत सप्ताह इस अभियान के सूत्रधार और मंदसौर विधायक विपिन जैन भोपाल में दुर्घटना होने से उपचार के कारण प्रत्यक्ष उपस्थित नहीं हैं पर कार्यकर्ता, समाज प्रमुख एवं महिलाओं सहित युवाओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया है और अभियान को गति दे रहे हैं। इस मौके पर समस्त श्रमदानियों ने पशुपतिनाथ महादेव और शिवना मैया से विधायक विपिन जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना की।