ACS की तर्ज पर स्पेशल DG बनाए गए संभागीय प्रभारी, राज्य शासन द्वारा आदेश जारी

157

ACS की तर्ज पर स्पेशल DG बनाए गए संभागीय प्रभारी, राज्य शासन द्वारा आदेश जारी

भोपाल: राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिवों की तर्ज पर पुलिस विभाग के स्पेशल DG के अधिकारियों को संभाग के प्रभारी अधिकारी के रूप में नामांकित किया है। वरुण कपूर महानिदेशक जेल को भोपाल, उपेंद्र कुमार जैन महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को उज्जैन, जी आखेतो सेमा स्पेशल DG जेल को चंबल, पंकज कुमार श्रीवास्तव स्पेशल DG CID को जबलपुर, रवि कुमार गुप्ता स्पेशल डीजी रेल को नर्मदा पुरम, अनंत कुमार सिंह स्पेशल डीजी MD मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को सागर और राजा बाबू सिंह एडिशनल डीजी प्रशिक्षण को शहडोल संभाग का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। पूर्व जारी आदेश के अनुसार श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ग्वालियर, अनिल कुमार रीवा और आदर्श कटियार इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी बने रहेंगे। उनका प्रभार यथावत जारी रहेगा।

IMG 20260409 WA0040

प्रभारी अधिकारियों के संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों की संभागीय बैठक के प्रभावी अनुशरण एवं पर्यवेक्षण के लिए इन अधिकारियों को संभाग का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।