श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान चन्द्रमोलेश्वर पालकी में व मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले

भगवान इंद्र ने भी किया श्री महाकालेश्वर भगवान का स्वागत

636
भगवान चन्द्रमोलेश्वर पालकी

श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान चन्द्रमोलेश्वर पालकी में व मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर रूप में तथा हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने और अपनी प्रजा का कुशल-मंगल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। सर्व प्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई।

सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में खुजराहो सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर पालिक निगम आयुक्त रोशन सिंह आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।

इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के तिवारी आदि उपस्थित थे।

भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान श्री महाकालेश्वर पर पुष्प वर्षा की।

देखिए वीडियो-

Mandsaur News – – राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ हथियार गोली बारूद बन्दूक पकड़े