One More IAS In CS Race: 1988 बैच के IAS संजय बंदोपाध्याय की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से MP वापसी, चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में नया नाम

MP के सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी है संजय

491
IAS संजय बंदोपाध्याय
IAS संजय बंदोपाध्याय

One More IAS In CS Race: 1988 बैच के IAS संजय बंदोपाध्याय की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से MP वापसी, चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में नया नाम

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1988 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय बंदोपाध्याय केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इस संबंध में आज DOPT ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उनकी मध्य प्रदेश वापसी को लेकर अब यह कयास लगाया जा रहे हैं कि क्या वे मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के दौड़ में तो नहीं हैं? वैसे वे इसी साल अगस्त में रिटायर हो रहे हैं।

बता दे की आज की तारीख में वे मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वे भारत सरकार में 17 जुलाई 2018 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और मध्य प्रदेश वापसी के समय वे इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं। संजय मूलतः भोपाल के ही रहने वाले हैं।

मध्य प्रदेश की वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा भी 1988 बैच की अधिकारी हैं और वे इसी साल मार्च में रिटायर हो रही है।

यह देखना दिलचस्प  होगा कि क्या वे मुख्य सचिव के रूप में ही रिटायर होती है या उन्हें बीच में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बदला जा सकता है?

IMG 20240110 WA0048

मुख्य सचिव में मुख्य रूप से जो नाम रेस में है उनमें पहला नाम केंद्र सरकार में सचिव अनुराग जैन का है जो 1989 बैच के अधिकारी हैं। वैसे तो इसी बैच के अन्य अधिकारी मोहम्मद सुलेमान, आशीष उपाध्याय (केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ),विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया के नाम भी मुख्य सचिव के दौड़ में बताए जा रहे हैं। इसी बीच प्रशासनिक गलियारों में 1990 बैच के अधिकारी डॉ राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा और मलय श्रीवास्तव के नाम भी चर्चा में हैं।

यह तो भविष्य ही बतायगा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन नाम में से किसे अपनी पसंद बनाते हैं!

IPS and SPS Transfer: MP में ADG गुप्त वार्ता बदले गए, CM की सुरक्षा में नए SP पदस्थ 

Promotion’s As Additional Secretary: केंद्र में 3 IAS सहित भारतीय सेवा के 18 अधिकारी JS से बने एडिशनल सेक्रेटरी