WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण में भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत,7 घायल

WhatsApp Image 2026 02 10 At 2.29.50 PM

डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण में भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत,7 घायल

ग्वालियर: डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण के समय भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई । जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं । इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । वहीं एक महिला को जे .ए.एच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 10 at 2.29.50 PM 1

एक शासकीय विज्ञप्ति के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना, एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना । घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है और कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची।