WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Opposition to Candidate : भाजपा के जबलपुर उम्मीदवार के खिलाफ आवाज उठी!

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर तंज कसा! 

762
MP News : एक बार फिर मुखर हुए पूर्व मंत्री - MLA विश्नोई

Opposition to Candidate : भाजपा के जबलपुर उम्मीदवार के खिलाफ आवाज उठी!

Jabalpur : मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होते ही भाजपा में कलह शुरू हो गई। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी पर तंज कसा है। भाजपा नेता अजय विश्नोई ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के विरोध में सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।

भाजपा ने जबलपुर से आशीष दुबे को टिकट दिया। इसी पर व्यंगात्मक शैली में अजय विश्नोई ने लिखा कि पार्टी के निर्णय का स्वागत है, हमें भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था। बीजेपी को जिताना हमारा लक्ष्य है, मैं ऑपरेशन के लिए चंडीगढ़ आया हूं। स्वस्थ होते ही चुनावी मैदान में आऊंगा।

IMG 20240303 WA0028o

अजय विश्नोई जबलपुर जिले की पाटन सीट से भाजपा के विधायक हैं। अजय विश्नोई ने पहले भी पार्टी के नीतियों पर सवाल उठाए हैं। अजय विश्नोई ने साल 2023 में शिवराज सरकार को आईना दिखाया था। तब उन्होंने कहा था कि मेडिकल एजुकेशन के साथ खिलवाड़ करना बंद किया जाए। कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। क्योंकि, मेडिकल यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के न होने के चलते मेडिकल एजुकेशन की न सिर्फ पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बल्कि, छात्रों की भी पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं दिख रही हैं।