
पढ़ना जारी रखें

विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि माताएं-बहने लगातार शराब नीति का विरोध कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सिर्फ इसलिए घोषणा की है किसी भी तरह से इसमें पैसा आए और उसे हम बर्बाद करें। मुख्यमंत्री की दोहरी नीति है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बेटियों और भांजियों की शादी करा रहे हैं, दूसरी तरफ घर बर्बाद करने वाली बात कह रहे हैं। इसलिए आज माता और बहने इसका विरोध कर रही है क्योंकि, शराब के अंदर उनके पति पैसा बर्बाद करते हैं, घर गिरवी रखते हैं उसके विरोध में हमारी माताएं बहने पूरे प्रदेश में इसका विरोध कर रही है।
पूरे प्रदेश में यह आंदोलन चलेगा। हम इसलिए घर-घर में पोस्टर लगा रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि घर-घर शराब बिकना चाहिए। ऐसी शराब तो गोवा में भी नहीं बिकती। वे प्रदेश को शराब का अड्डा बना रहे हैं।