
पढ़ना जारी रखें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मुंबई से रतलाम पंहुची अवंतिका एक्सप्रेस से एक युवक स्टेशन पर उतरा और स्टेशन के बाहर आकर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था।इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवक के पास बैग में अवैध रूप से सोना रखा हुआ है।मामले को लेकर पुलिस ने युवक से बैग की तलाशी देने का कहा तो उसके द्वारा बैग की तलाशी देने में आनाकानी करने पर उसे थाने ले जाया गया।जहां पुलिस द्वारा बेग की तलाशी लेने पर बैग में करीब 24 लाख रुपए के 490 ग्राम सोने के आभुषण पाए गए।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र पिता रवि जाट निवासी ग्राम बिलपांक बताया है।उसका कहना है कि सोना व्यापारी सुभाष सेठ का है और इन आभुषणों को मुंबई पालिश कराने ले जाना बताया।
जीआरपी ने इंदौर के जीएसटी व आयकर विभाग को मामले की जानकारियां दी है।विभाग अब इस मामले में आगे की पड़ताल करेगा।
