शुरू हुई पलक मुछाल की शादी की तैयारियां: इंदौर से पंहुचे रिश्तेदार और मेहमान

3676

शुरू हुई पलक मुछाल की शादी की तैयारियां: इंदौर से पंहुचे रिश्तेदार और मेहमान

चाहूं मैं या ना’ और ‘मेरी आशिकी…’ जैसे तमाम हिट गानों को अपनी आवाज देने वाली बॉलीवुड की फेम प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके होने वाले लाइफ पार्टनर का नाम मिथुन हैं, जो खुद भी म्यूजिक कंपोजर हैं।

images 21

 

पलक मुछाल इंदौर की रहने वाली है ,उनकी शादी के निमंत्रण पर उनके कई रिश्तेदार मुंबई पंहुच गए हैं .पलक की मोसी विनीता तिवारी ने बताया कि शादी की सब तैयारियाँ हो चुकी है ,और पारंपरिक रस्में भी शुरू हो गयी है .अन्य रस्मेंवेडिंग सेरेमनी से 2 दिन पहले शुरू हो जाएंगी. हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी 4 तारीख से शुरू हो जाएगी। इस वेडिंग सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के अलावा बी-टाउन के सिलेब्स भी शामिल होंगे।

download 24

पलक और मिथुन शादी के बाद बॉलीवुड दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे। ये पार्टी मुंबई में होगी, जिसमें जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं।

इनकी जोड़ी काफी पुरानी है। बतौर सिंगर और कंपोजर दोनों ने कई हिट्स सॉन्ग दिए हैं। दोनों ने पहली बार ‘आशिकी 2’ के लिए साथ काम किया था। ये मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। यानी दोनों एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते हैं।

311780999 839726513894051 8817192447684926538 n

30 वर्ष की छोटी सी उम्र में पलक बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। पलक मुच्छल का जन्म 30 मार्च, 1992 को मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में एक मिडिल क्लास माहेश्वरी मारवाड़ी फैमिली में हुआ था। उनके पिता का नाम राजकुमार मुच्छल और मां का नाम अमिता मुच्छल हैं। इनके पिता एक प्राइवेट फर्म में नौकरी किया करते थे, वहीं मां अमिता गृहणी हैं। पलक का पैतृक गांव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का छोटी सादड़ी है। गायन में रुचि को देखते हुए पिता ने पलक को संगीत की शिक्षा के लिए भेजा और महज चार साल की उम्र में पलक ने गायन भी शुरु कर दिया। पलक पूर्ण रूप से शुद्ध शाकाहारी हैं। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं।

1280px Palak Muchhal Palash Muchhal

पलक मुच्छल शुरू से ही सोशल कॉज का हिस्सा बनती रही हैं। पलक वर्षों से हार्ट पेशेंट्स बच्चों का इलाज कराने में आर्थिक रूप से मदद करती हैं, जिसकी प्रशंसा बॉलीवुड के साथ ही पूरा देश भी करता है। दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के ऑपरेशन के लिए चैरिटी फंड जुटाने वाली पलक को इस मुहिम को चलाने में अभिनेता सलमान खान से भी सपोर्ट मिलता है। गरीब परिवारों के बच्चों को दिल की बीमारियों से निजात दिलाना ही पलक के जीवन का एक अहम मिशन है।

सिंगर पलक मुछाल विवाह बंधन में, जानिए किसके साथ लेगी 7 फेरे 

ICC T20 World Cup 2022 : कटरीना कैफ ने थामा बल्ला,क्लीन बोल्ड हुए भज्जी