WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Pankaj Kumar Jha: सीएम के मीडिया सलाहकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा 

Pankaj Kumar Jha: सीएम के मीडिया सलाहकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा 

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रूपनारायण सिंहा अध्यक्ष योग आयोग और बिसेसर पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग को भी कैबिनेट दर्जा दिया गया है। इसके अलावा विश्वविजय सिंह तोमर अध्यक्ष युवा आयोग को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Screenshot 20251019 082054 484

इस संबंध में जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग या आयोग का होगा। यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल की स्थिति नहीं दर्शाती है।