Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की पहली फोटो आई सामने, जश्न में डूबा परिवार

660

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की पहली फोटो आई सामने, जश्न में डूबा परिवार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कपल 24 सितंबर को उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी करेगा। इस ग्रैंड वेडिंग में फिल्मी सितारों से लेकर कई बड़े राजनेता शामिल होंगे।

कपल की शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। परिणीत के चूड़ा सेरेमनी (Choora Ceremony) की तस्वीर सामने आई है। शादी में शामिल गेस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है।
आज पंजाबी स्टाइल में परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई। राघव चड्ढा के अकंल और डिजाइनर पवन सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चूड़ा सेरेमनी की फोटो शेयर की है। कपल के वेडिंग कार्ड में लिखा था कि आज यानी 23 सितंबर को सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति की शादी में पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम है। चूड़ा और कलीरों को दोनों के प्यार और दोस्ती को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

c6l3sqb parineeti 625x300 20 September 23

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी

कपल की शादी में एक्ट्रेस भाग्यश्री भी पहुंची है। एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेन्यू से फोटो शेयर कर रही है। शादी में अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, करण जौहर, सानिया मिर्जा आएंगी। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई राजनेता शामिल होंगे।

63d73d4c459f04d2fd36f5fdf34142d6d5df8c7a921d0085bed3dd1e5dca6b77

परिणीति की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होगी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिणीति को उनकी शादी के लिए बधाई दी है। इस पोस्ट के बाद से फैंस अंदाजा लगा रहा है कि एक्ट्रेस इस शादी में शामिल नहीं होगी।