Pariniti-Raghav’s Wedding : परिणीति-राघव आज उदयपुर से रवाना होंगे, दो रिसेप्शन की तैयारी!

दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री आज सुबह राजस्थानी ब्रेकफास्ट करके रवाना! 

446

Pariniti-Raghav’s Wedding : परिणीति-राघव आज उदयपुर से रवाना होंगे, दो रिसेप्शन की तैयारी!

Udaipur : उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सात फेरे ले लिए। अब दोनों पति-पत्नी बन गए। उनकी आलिशान शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। इस शादी में शामिल हुए गेस्ट रविवार रात विवाह स्थ पर रुके। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री सोमवार सुबह राजस्थानी ब्रेकफास्ट करके रवाना हुए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा भी सोमवार को उदयपुर से रवाना होंगे।

इसके अलावा, हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बच्चों के साथ आए। सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा समेत कई अतिथि बतौर गेस्ट शादी में शामिल हुए। लेकिन, कोई बड़ा फ़िल्मी सितारा इस शादी में दिखाई नहीं दिया।

 

राघव और परिणीति की शादी उदयपुर के लीला पैलेस होटल में हुई। परिणीति और राघव की इस हाई-प्रोफाइल शादी में सिर्फ उनके करीबी और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया। परिणति चाहती थी, कि उनके सबसे करीबी दोस्त उनके इस खास दिन में आएं।

परिणीति और राघव चड्ढा ने शादी के बाद दो रिसेप्शन की तैयारी की है। एक रिसेप्शन दिल्ली में और दूसरा मुंबई में होगा। दिल्ली के रिसेप्शन में राजनीति से जुड़े लोग नजर आएंगे, जो राघव चड्ढा के करीबी होंगे। वहीं, मुंबई में परिणीति ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को आमंत्रित किया है।