Parliament Session from 21 July: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा,वीडी शर्मा के शामिल होने की अटकलें 

755

Parliament Session from 21 July: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा,वीडी शर्मा के शामिल होने की अटकलें

 

नई दिल्ली: पार्लियामेंट का मानसून सत्र 21 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इससे पहले देश की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी में दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गरम चर्चाएं चल रही है।

राजनीतिक सूत्रों की खबरों पर अगर भरोसा किया जाए तो मानसून सत्र के पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम फाइनल हो सकता है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा भी है।

 

दिल्ली से मीडियावाला कॉमेडी जानकारी के अनुसार मोदी कैबिनेट का शीघ्र ही विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने 21 तारीख से होने वाले पार्लियामेंट के मानसून सेशन के पहले यह विस्तार हो सकता है। बड़ा प्रश्न यह है कि इसमें कौन शामिल किया जाएगा और किसे ड्रॉप किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन-चार मंत्री ड्रॉप किए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश से वीडी शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है जो अभी तक बीजेपी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष थे। इसके अलावा मनोज सिन्हा, विप्लव दास और उपेंद्र कुशवाहा के नाम भी सरकुलेशन में है। बिहार चुनाव को देखते हुए उपेंद्र कुशवाहा को शामिल करने की बात कही जा रही है।