Planting Campaign Started : 11 लाख पौधेे लगाना सुबह 6 बजे से शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की शुरुआत!

कलेक्टर आशीष सिंह और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने भी श्रमदान किया!

487

Planting Campaign Started : 11 लाख पौधेे लगाना सुबह 6 बजे से शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की शुरुआत!

 

Indore : वृक्षारोपण का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने के लिए रविवार सुुबह 6 बजे से रेवती रेंज में 11 लाख पौधेे लगाने का अभियान शुरू हो गया। सूर्योदय होने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधे लगाए। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे लगाए। शनिवार रात हुई बारिश के कारण आयोजन स्थल पर कीचड़ भी हो गया था, लेकिन लोगों के उत्साह मेें कोई कमी दिखाई नहीं दे रही।

रेवती रेंज पर शनिवार शाम कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने भी गैंती चलाकर खड्ढे खोदे। इसके बाद अन्य अधिकारी भी श्रमदान में जुट गए। आज विभिन्न संगठन, संस्थान व शहरवासी शाम 6 बजे शाम तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा। अभी एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।

अमित शाह शामिल होने आ रहे
केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी 11 लाख पौधे एक साथ लगाने के अभियान में शामिल होंगे। वे साढ़े 11 बजे रेवती रेंज पहुंचेगें। इस वजह से सुबह 9 बजे से सुपर काॅरिडोर, वीआईपी रोड, अरविंदो अस्पताल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

IMG 20240714 WA0021

अमित शाह दोपहर में अटलबिहारी वाजपेई काॅलेज जाएंगे। वहां वे मध्य प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे पितृ पर्वत पर भी जाएंगे और वहां भोजन करेंगे। वहां भी वे एक पौधा लगाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर के विभिन्न मार्गों पर होर्डिंग व कटआउट लगाए गए है। आज टेकरी के चढ़ाई वाले हिस्से में बीएसएफ, पुलिस और स्काउट गाडइ के सदस्य पौधे लगाएंगे। कई स्कूल काॅलेजों के विद्यार्थी भी वहां आकर पौधरोपण करेंगे।