PM मोदी त्रिवेणी हैं गांधीजी ,सुभाषजी और सरदार पटेल की, वे मैन ऑफ डायनमिक आयडियास हैं- CM शिवराज

665

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधीजी ,सुभाषजी और सरदार पटेल की त्रिवेणी है। वे मैन ऑफ डायनमिक आयडियास हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की मोदी जी भारत के लिए वरदान है।

मुख्यमंत्री शिवराज आज भोपाल में गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।                                                          IMG 20220531 115509

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज यह कार्यक्रम संहिता के कारण शहरी क्षेत्र में ही हो रहा है।

सीएम ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्यकाल के आठ साल पूरे हो गए हैं।आज विश्व में भारत को स्वाभिमान और सम्मान से देखा जाता है। 2014 के बाद ये हुआ।दुनिया की नजर बदल गई।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और श्री कमल पटेल भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण यज्ञ प्रारंभ हुआ है।उन्होंने अनेक योजनाओं को लागू किया है जिन्हें जमीन पर उतारने में मध्य प्रदेश पीछे नहीं रहेगा।

 

शिवराज ने कहा कि मोदी जी ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो कार्य किया है वह कोई भुला नहीं सकता।आज हमारे शहर ग्रीन है, क्लीन है।

बेटी पढ़ाई,प्राकृतिक कृषि,ये मोदी जी का आंदोलन है। कई क्षेत्रों में अभियान चले हैं।

मोदी जी बहुत अद्भुत है । वे *मैन ऑफ डायनमिक आयडियास हैं।* उन्होंने कभी अवकाश नहीं लिया है। कभी छुट्टी नहीं लेते। दिन-रात कार्य करते हैं।