PM Modi: PM मोदी 14 को पिपरिया में, नर्मदापुरम से पहली बार चुनाव लड़ रहे अविवाहित दर्शन चौधरी के समर्थन में करेंगे बड़ी जनसभा

2424

PM Modi: PM मोदी 14 को पिपरिया में, नर्मदापुरम से पहली बार चुनाव लड़ रहे अविवाहित दर्शन चौधरी के समर्थन में करेंगे बड़ी जनसभा

 

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट 

 

नर्मदापुरम/पिपरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल,रविवार को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया शहर में पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी लेने पर लोकसभा क्षेत्र संयोजक संदेश पुरोहित ने मीडियावाला को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आज ही नर्मदापुरम में भोपाल से आ रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक में जनसभा का सम्पूर्ण कार्यक्रम,यथा सभास्थल,समय,अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति आदि के संबंध में चर्चा कर प्रमुख निर्णय लिए जायेंगे।

IMG 20240410 WA0037

वहीं भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने अब से एक घंटे पूर्व अपने सोशल मीडिया के फेस बुक पेज पर लिखा है कि विश्व के सबसे ताकतवर नेता भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मेरे समर्थन की बड़ी सभा में पिपरिया की पावन धरा पर हार्दिक अभिनन्दन वंदन है। साथ ही उन्होंने जनसभा का एक पोस्टर भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सभा स्थल पंचमढ़ी रोड पिपरिया व सभा का समय सुबह 10 बजे बताया है। ज्ञात रहे कि इस क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अतः कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है।

कांग्रेस के संजय शर्मा मर्सिडीज- फॉर्च्यूनर के मालिक हैं तो वहीं भाजपा के दर्शन चौधरी के नाम सिर्फ एक स्टार सिटी बाइक है।

चुनाव लड़ने के लिए 12 प्रत्याशियों ने 18 फार्म जमा किए। अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आवंटन किया जा चुका है। नाम वापस लेने के दिन 8 अप्रैल को किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अब मशीन में नोटा सहित 13 चुनाव चिन्ह होंगे। 26 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी जहां लखपति उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा करोड़पति हैं। कांग्रेस के संजय शर्मा के पास मर्सिडीज- फारच्यूनर कार हैं, तो भाजपा के दर्शन चौधरी के पास स्टार सिटी बाइक है।

वैवाहिक स्थिति-विवाहित हाथ में नकदी-2 लाख 49 हजार, पत्नी के पास 8 लाख 54 हजार, बैंक में जमा-5 लाख 93 हजार 560, सोना-280 ग्राम चांदी- 2500 ग्राम, वाहन- फारच्यूनर, इनोवा, पत्नी के पास टोयटा है। साथ ही एक डस्टर कार, हथियार- 12 बोर, पिस्टल और रायफल भी उनके पास है।

 

*संजय शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी की अन्य जानकारी एक नजर में*

 

सकल संपत्ति-18 करोड़ 81 लाख 92 हजार, पत्नी के पास 110 करोड़ 91 लाख 84 हजार, बच्चे के पास 3 करोड़ 19 लाख, मकान और जमीन-51 करोड 87 लाख के स्वंय के पास, पत्नी के पास 47 करोड़ 92 लाख, अपराध- नरसिंहपुर कोतवाली में दर्ज, एमपीएमएलए कोट जबलपुर में प्रकरण आईपीसी 1881

 

*दर्शन सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी,एक नजर में*

 

वैवाहिक स्थिति- अविवाहित

 

हाथ में नकदी 80 हजार, बैंक में जमा-5 लाख 93 हजार 560 सोना 20 ग्राम, चांदी- 200 ग्राम मकान-2200 वर्गफीट में बना वाहन-बाइक स्टार सिटी, 2007 मॉडल, मकान और जमीन- 85 लाख 35 हजार के मकान व जमीन, अपराध-शून्य।

 

गैर मान्यता राजनैतिक दल के प्रत्याशी में दिव्येंद्र भारतीय, युवा जन एकता पार्टी माखन सिंह लोधी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ज्योति, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सरजेराव सहारे, बहुजन मुक्ति पार्टी ब्रजेश, जनसंघ पार्टी।

राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल के अन्य प्रत्याशी में संजय शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस • रामगोविंद बरुआ, बसपा,निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश रामप्रसाद • मुकेश युवराज • तिलक सिंह यादव हैं।