भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के उदघाटन समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

233
Ram Mandir Pran Pratishtha

भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के उदघाटन समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

नीति गोपेन्द्र भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन के भारत मंडपम में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक समारोह के उपलक्ष में 2550 वें निर्वाण महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

WhatsApp Image 2024 04 19 at 20.53.47

इस मौके पर श्वेत पिच्छाचार्य श्रीविध्यानंद जी मुनिराज के आज्ञानुवर्ती राष्ट्र संत परंपताचार्य प्रज्ञ सागर मुनिराज, आचार्य सम्राट पूज्य डॉ शिवमुनि के आज्ञानुवर्ती श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर पूज्य रविंद्र मुनि,आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वर महाराज के आज्ञानुवर्ती साध्वी सुलक्षणा तथा आचार्य पूज्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या अणिमा श्री का प्रेरक सानिध्य भी रहेगा।

इस महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भगवान महावीर मेमोरियल समिति और भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।

WhatsApp Image 2024 04 19 at 20.10.30

समिति के सुखराज सेठिया ने बताया कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में पहली बार आयोजित इस भव्य समारोह में कई लब्ध प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होंगे। समारोह प्रातः आठ बजे आरंभ होगा।