WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

PM’s Security Lapse: गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा

तत्कालीन DGP सहित कुछ अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

1541

PM’s Security Lapse: गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राज्य सरकार से जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के संबंध में पंजाब सरकार कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है। गृह मंत्रालय द्वारा जानकारी मांगने के बाद पंजाब सरकार दबाव में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जुनेजा से तत्काल रिपोर्ट सबमिट करने के को कहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने में विलंब क्यों हुआ?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें इंक्वायरी कमेटी ने राज्य के तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और उस समय के डीजीपी चट्टोपाध्याय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही में कमी के संकेत दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य सचिव ने केंद्र को कार्यवाई का भरोसा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा समिति ने चूक के लिए तत्कालीन मुख्य सचिव और उस समय के पुलिस महानिदेशक सहित करीब आधा दर्जन अधिकारियों को दोषी ठहराया था।

अब नजरे राज्य सरकार के अगले कदम पर है। जानकारों का कहना है कि इस मामले सीधी कार्रवाई तत्कालीन DGP चट्टोपाध्याय और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है।