नदी के बीच बने टापू में फंसे 5 लोगों का पुलिस और प्रशासन ने किया रेस्क्यू

200

नदी के बीच बने टापू में फंसे 5 लोगों का पुलिस और प्रशासन ने किया रेस्क्यू

IMG 20250708 WA0164

छतरपुर: छतरपुर पुलिस द्वारा बरसात के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण कर बाढ़ आसमानी बिजली जैसे अन्य खतरों से बचाव हेतु जन संवाद किया गया था, एडवाइजरी भी जारी की गई थी। आपदा प्रबंधन बचाव दल से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध किया गया है।

IMG 20250708 WA0162

आज शाम थाना बड़ा मलहरा पुलिस को थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बराज क्षेत्र अंतर्गत काठन और श्यामारी नदी के बीच बने टापू में लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। कुछ देर में टापू में फंसे 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इस त्वरित कार्यवाही में एसडीएम बड़ा मलहरा श्री आयुष जैन, एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा, तहसीलदार श्री आलोक जैन, थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्लाटून कमांडर SDERF विनीत तिवारी, थाना बड़ा मलहरा से सहायक उप निरीक्षक मनीराम, आरक्षक अरुण, विनोद, गोविंद, कृष्णकांत, संजीव, SDERF टीम से राकेश पाल, अमन बामनोरिया, रविंद्र यादव,विनोद बुनकर, अरुण राजपूत परमलाल कोंदर की भूमिका रही।