हत्या के मामले में वर्षों से फरार चल रहें, 2 इनामी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

547

हत्या के मामले में वर्षों से फरार चल रहें, 2 इनामी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

 

 

Ratlam : जिले की जावरा पुलिस को हत्या और आर्म्स एक्ट के वर्षों से फरार चल रहें 2 आरोपीयों को पकड़ने में सफलता मिली। जिले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।

 

निर्देश पर थाना प्रभारी शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादोन के मागर्दशन मे उप-निरीक्षक प्रताप सिंह भदोरिया ने टीम के साथ थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 302/2020 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में 4 वर्ष से फरार चल रहें ईनामी आरोपी सरजीत सिंह (45) पिता जगतार सिंह जाति संधु सिक्ख निवासी गुरुद्वारा गेट क्रमांक 3 बडपुरा नान्देड जिला नान्देड महाराष्ट्र हाल मुकाम रवि नगर कौठा थाना वजीराबाद नान्देड जिला नान्देड को नागपुर हाईवे वारंगा फंटा स्थित शेरे पंजाब होटल से गिरफ्तार किया।

दुसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उपनिरीक्षक हीरालाल परमार ने अपनी टीम के थाना जावरा शहर अपराध क्रमांक 273/2022 धारा 307, 324, 326 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट फरार ईनामी आरोपी एडविन ओल्डन्स (48) पिता ओटी ओल्डन्स जाति ईसाई निवासी 376 डीआरपी लाईन के पीछे माधोपुरा झाबुआ को उसके निवास से गिरफ्तार किया।

आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उप-निरीक्षक प्रताप सिंह भदोरिया, उप-निरीक्षक हीरालाल परमार , प्रधान आरक्षक जाकीर खान, मृदंग सातपुते, जीवन विश्वकर्मा, पंकज पंवार, स्नेहपाल सिंह, विवेक शर्मा तथा सायबर सेल प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास की भुमिका रहीं।

*क्या कहते हैं अधिकारी* 

आरोपी सरजीत सिंह 4 वर्ष से तथा आरोपी एडविन ओल्डन्स 2 वर्ष से फरार चल रहें थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा.