WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पुलिस भर्ती चयन बोर्ड: PHQ से सरकार को प्रस्ताव प्राप्त लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं

Bridge Course

 

भोपाल: राज्य शासन ने कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित इन खबरों को सही नहीं बताया है जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती के लिए चयन बोर्ड बनाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि
पुलिस चयन बोर्ड का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुआ है, जिसका गृह विभाग द्वारा प्रारम्भिक परीक्षण किया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त जानकारी भी चाही गयी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य शासन द्वारा पुलिस चयन बोर्ड के गठन का निर्णय ले लिए जाने की मीडिया में छपी खबरें सत्य नहीं हैं।