Police’s Big Action : जिला बदर गुंडे को किया गिरफ्तार!

186

Police’s Big Action : जिला बदर गुंडे को किया गिरफ्तार!

Ratlam : जिले की बाजना थाना पुलिस ने जिलाबदर अवधि में आदेश का उल्लंघन करने वाले एक गुंडे को गिरफ्तार किया है। बाजना पुलिस टीम शुक्रवार को क्षेत्र में दौरे पर थी। इस दौरान आरक्षक शंकर शिंदे एवं प्रेमसिंह निनामा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डाबर का जोतु (46) उर्फ जितु पिता हीरा उर्फ वरसिंह उर्फ हुरजी डोडीयार जिसे जिलाबदर किया गया हैं और वह अवधि उल्लंघन करते हुए अपने घर पर मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम ग्राम डाबर पहुंची, जहां आरोपी अपने घर के बाहर बैठा मिला। पुलिस ने जोतु से पूछताछ की तो आरोपी द्वारा पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं दें सका।
आरोपी के विरुद्ध कलेक्टर के आदेश क्रमांक 731/आर-1/डीएम/2025, 30 दिसम्बर 2025 से 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने बिना अनुमति के रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश किया। पुलिस ने आरोपी जोतु उर्फ जितू को धारा 14, 15 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया!