Bhind Floods Wreak Havoc: भयंकर बाढ़ के बाद अब नेताओं के दौरे और बयानबाजी

782
Bhind Floods

Bhind Floods: भयंकर बाढ़ और नेताओं के बयानबाजी

Bhind MP:भिण्ड में आई भीषण बाढ़ आपदा के बाद राजनेता भी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने गांवों के दौरे प्रारंभ कर दिए हैं। साथ ही वह अपने अपने स्तर से पीड़ितों की सहायता के लिए शासन प्रशासन से मांग भी कर रहे हैं।

Bhind Floods: MLA की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bhind से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार से 500 करोड़ रुपये के आर्थिक सहायता पैकेज की मांग की। जबकि कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने नदी किनारे बसे गांवों को ऊंचाई वाले स्थानों पर शिफ्ट किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार पीड़ितों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जमीन दे और घर बनाने के लिए 2 से 3 लाख रुपये दे तभी नुकसान की भरपाई हो सकती है।

Bhind Floods: क्या कह रहे हैं राकेश चौधरी

राकेश चौधरी ने इस बाढ़ को प्राकृतिक ना मानते हुए मानव निर्मित बताया है। उन्होंने कहा कि Bhind में इतनी बारिश नहीं हुई जिससे बाढ़ आती, लेकिन जब मड़ीखेड़ा डेम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा था तो उसके कुछ गेट पहले ही खोले जाने चाहिए थे। परंतु जब डेम फुल हो गया उसके बाद एक साथ पानी को डिस्चार्ज किये जाने से आपदा की स्थिति निर्मित हुई। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि ज्यादातर पुलों का निर्माण भाजपा के शासनकाल में हुआ है और वह एक बाढ़ भी नहीं झेल पाए ऐसे में इन पुलों का एस्टीमेट बनाने से लेकर निर्माण तक की पूरी जांच बारीकी से कर दोषियों पर कार्यवाही किया जाना चाहिए।

Also Read: MP Weather update: 6 जिलों में अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट

Bhind BJP सांसद संध्या राय ने किया दौरा

इसके साथ ही भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद संध्या राय भी बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने पहुंची। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी हुई है। और हर संभव मदद पीड़ितों की शासन प्रशासन द्वारा की जा रही है। इस बाढ़ आपदा को मानव निर्मित आपदा बताए जाने पर उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा ही है। पुल बहने पर उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 4 से 5 पुल बह गए हैं और इनके पीएचई पानी एकदम से छोड़े जाने का कारण रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बड़े राहत पैकेज मांगे जाने की बात भी कही।

बसपा विधायक ने की 500 करोड़ के राहत पैकेज की मांग

वहीं Bhind से भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं उनजे भतीजे विष्णु राजावत लगातार क्षेत्र में घूमकर बाढ़ पीड़ितों को फल एवं अन्य राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं और उनके पुनर्वास के लिए हर सम्भव प्रयास करवाने की बात कह रहे हैं।

Also Read: बाढ़ प्रभावित जिलों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने अभियान जारी- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, संजीव सिंह कुशवाह (विधायक, भिण्ड)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, संध्या राय (सांसद, भिण्ड-दतिया लोकसभा)-