राज – काज: Who Will Next MP BJP President: वीडी, हेमंत, अरविंद या कोई और, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला शीघ्र

गोपाल और नरोत्तम प्रमुख दावेदारों में शुमार,लता, नीता के साथ फग्गन, दुर्गादास भी कर रहे जोड़-तोड़

675

राज – काज: Who Will Next MP BJP President: वीडी, हेमंत, अरविंद या कोई और, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला शीघ्र

दिनेश निगम ‘त्यागी’

19 12 2021 sharma vd

भाजपा में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही निर्वाचन अधिकारी घोषित किया जा चुका है। माैजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद पद पर बने रहना चाहते हैं। इसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन चूंकि उन्हें एक एक्सटेंशन मिल चुका है, इसलिए उनकी संभावना कम है। वीडी के अलावा आधा दर्जन से ज्यादा नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। अन्य दावेदारों में अरविंद भदौरिया, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते, लता वानखेड़े, दुर्गादास उयके और नीता पटैरिया आदि का नाम शामिल है।

 मुख्यमंत्री डॉ यादव की पसंद को मिलेगी तवज्जो

cm mohan yadav 5

– प्रदेश भाजपा में करीब 18 साल बाद सत्ता का चेहरा बदला है। शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉ मोहन यादव को कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि अब संगठन में होने जा रहे बदलाव में भी डॉ यादव की मर्जी को प्रमुखता दी जाएगी। भाजपा के हर दौर में संगठन और सरकार का समन्वय सबसे बड़ी चुनौती रहा है। लिहाजा पार्टी चाहती है कि दो साल बाद होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव और करीब 4 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव तक पार्टी संगठन और सरकार में समन्वय के साथ मजबूत बनी रहे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चूंकि डॉ यादव का मुख्यमंत्री के तौर पर चुनाव किया है, इसलिए वह चाहेगा कि वे सफल हों। इसके लिए पहली जरूरत है सरकार और संगठन के बीच तालमेल। इसलिए डॉ यादव की पसंद का ख्याल रख कर प्रदेश अध्यक्ष का फैसला हो सकता है।

भाजपा में समय के साथ बढ़ रहे दावेदार

40 Star Campaigner For BJP
BJP Leaders not Happy

– पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 5 जनवरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होना थी क्योंकि इससे पहले जिलाध्यक्षों का निर्वाचन पूरा हो जाना था। जिलाध्यक्ष समय पर नहीं चुने जा सके, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का समय बढ़ता गया। इसकी वजह से पद के दावेदारों की तादाद भी बढ़ती गई। अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कभी भी हो सकता है। अभी तक सबसे मजबूत नाम इस दौड़ में हेमंत खंडेलवाल का माना जा रहा है। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल इस दौड़ में सबसे आगे हैं। लो प्रोफाइल नेताओं में उनकी गिनती होती है। वे संघ की भी पसंद बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव को भी उनके नाम पर एतराज नहीं है। खंडेलवाल के पीछे दूसरे नंबर पर सबसे मजबूत अरविंद भदौरिया को बताया जा रहा है।

 ब्राह्मण नेताओं में गोपाल-नरोत्तम सबसे ऊपर

gopal bhargava 1546874344

narutam mishra

– वीडी शर्मा के स्थान पर यदि किसी ब्राह्मण नेता के नाम पर विचार हुआ तो सबसे वरिष्ठ गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा में से किसी को मौका मिला सकता है। भार्गव कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। लगातार 9 वीं बार जीत के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सका। गोपाल को मौका मिलने पर सागर में मंत्री गोविंद सिंंह राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच छिड़ी जंग शांत हाे सकती है। वहीं नरोत्तम केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पसंद हैं। इस समय वे किसी पद पर नहीं है लेकिन देश में कहीं भी चुनाव हो, जवाबदारी देकर उन्हें महत्व दिया जाता है। इस समय वे दिल्ली में चुनाव प्रचार पर हैं।

महिलाओं में लता वानखेड़े और नीता पटैरिया दावेदार

images 2025 01 27T101754.413

images 2025 01 27T101838.624

– भाजपा पिछले कुछ समय से महिला मतदाताओं पर ज्यादा फोकस कर रही है। लाड़ली बहना योजना पार्टी की जीत में प्रमुख भूमिका निभाती दिख रही है। ऐसे में भाजपा नेतृत्व किसी महिला नेत्री को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंप सकती है। यदि ऐसा हुआ तो सागर से सांसद लता वानखेड़े और सिवनी की पूर्व सांसद नीता पटैरिया प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरी हैं। लता वानखेड़े के पास लगातार जवाबदारी रही है। वे महिला आयोग अध्यक्ष के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रही हैं। दूसरी तरफ नीता पटैरिया सांसद और विधायक रही हैं। भाजपा में एक लॉबी उनका नाम आगे बढ़ा रही है।

आदिवासी वर्ग में फग्गन सहित तीन नेता सक्रिय

images 2025 01 27T101924.074

– प्रदेश भाजपा के आदिवासी नेता भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से उम्मीद लिए बैठे हैं। भाजपा की नजर इस वर्ग पर भी है क्योंकि इसका कांग्रेस मोह कभी भी जाग सकता है। इसे रोकने के लिए भाजपा पार्टी के किसी आदिवासी चेहरे को प्रदेश की कमान सौंप सकती है। आदिवासी दावेदारों में सबसे पहला नाम सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का है। वे कई बार से प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे हैं। इनके अलावा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का नाम भी चर्चा में शामिल है।

—————-