Powerful Mike Tyson badly punches co- passenger in flight

921
Powerful Mike Tyson badly punches co- passenger in flight

Powerful Mike Tyson badly punches co- passenger in flight

San Francisco: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लोरिडा के लिए रात 10.30 बजे Jetblue की उड़ान भरने के लिए तैयार थी तभी अमेरिका के पूर्व स्टार बॉक्सर माइक टायसन (Mike Tyson) ने गुस्से में आकर एक सहयात्री पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसा कर उसे लहुलूहान कर दिया। यह मामला 20 अप्रैल का है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

टायसन ने आखिरी आधिकारिक मुकाबला जून 2005 में खेला था और इस पूर्व हैवीवेट चैम्पियन ने 1996 के बाद कोई खिताब नहीं जीता है।इससे पहले भी कई मौकों पर टायसन को गुस्सा होते देखा गया है।
वीडियो में माइक टायसन फ्लाइट में सफर के दौरान एक यात्री को पीटते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि माइक टायसन उस यात्री के चेहरे पर दनादन मुक्के बरसा रहे हैं।

Powerful Mike Tyson

55 साल के टायसन हमेशा ही गुस्से वाले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी उन्हें कई मौकों पर अपना आपा खोते देखा जा चुका है।

टायसन को परेशान कर रहा था सहयात्री

दरअसल, माइक टायसन Jetblue प्लेन से San Francisco से Florida जा रहे थे।इसी दौरान फ्लाइट में टायसन के पीछे वाली सीट पर एक शख्स बैठा था, जो बार-बार कुछ सवाल पूछ रहा था।कई बार मना करने के बावजूद वह व्यक्ति माइक टायसन से बात करने पर अड़ा रहा।टायसन को गुस्सा तो पहले से आ रहा था, लेकिन वे इसे दबाए बैठे दिखाई दे रहे हैं. इन सबका वीडियो एक व्यक्ति अपने मोबाइल से बना रहा था।

समझाने पर भी नहीं माना तो….

जब वह सहयात्री बार-बार मना करने पर भी नहीं माना तो टायसन का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसके चेहरे पर दनादन मुक्कों की बरसात कर दी।वीडियो में देखा गया कि यात्री के चेहरे से खून भी निकलने लगा था।इस मामले में अभी अमेरिकी पुलिस या माइक टायसन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टायसन ने उस आदमी पर वार करने के कुछ सेकंड बाद विमान छोड़ दिया।

Rape के आरोप में जेल में रह चुके हैं Tyson

एक बार 1997 में एक मैच के दौरान टायसन ने गुस्से में अजीब तरह का काम किया था।उन्होंने विपक्षी बॉक्सर इवांडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था।माइक टायसन पर ड्रग्स लेने और रेप के आरोप भी साबित हुए हैं।इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

देखिए इस बारे में ट्वीट