

प्रकाश बारोड़ मालवा महासंघ पत्रकार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने!
Jaora : मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीलसुखलाल कटारिया एवं कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मेहता की अनुशंसा पर पत्रकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, संयोजक दीपक दुग्गड ने गुरुवार को मालवा महासंघ पत्रकार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। जिसमें मप्र के रतलाम जिले के जावरा निवासी प्रकाश बारोड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। मनोनीत होने पर बारोड़ को ईस्ट मित्रों ने शुभकामनाएं, बधाई दी!