Pre-Monsoon Active In MP : मध्य प्रदेश के इलाकों में कहीं बारिश, कहीं बूंदाबांदी

भोपाल, खरगोन, खंडवा, विदिशा और राजगढ़ में बारिश, इंदौर में छाए बादल

1008

Pre-Monsoon Active In MP : मध्य प्रदेश के इलाकों में कहीं बारिश, कहीं बूंदाबांदी

Bhopal : मौसम विभाग का अनुमान सही निकला। आज 10 जून को प्री मानसून की जो भविष्यवाणी की गई थी उसका असर कई इलाकों में नजर आया। गुरुवार शाम मानसून के मुंबई पहुंचने के बाद बात की संभावना बढ़ गई थी।

image 1200x675 60534848d2d27

आज शाम भोपाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। विदिशा के सिरोंज, राजगढ़ और खंडवा तरबतर हो गए। खरगोन में कभी रीब 25 मिनट तेज बारिश हुई। इंदौर में आज बारिश तो नहीं हुई, पर बादल जिस तरह छाए हैं, लगता है बादल जल्दी बरसेंगे। 15 जून के बाद मानसून मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा।

Pre-Monsoon Active In MP : मध्य प्रदेश के इलाकों में कहीं बारिश, कहीं बूंदाबांदी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा और मानसून आने तक बना रहेगा। आज खरगोन में 7 मिमी बारिश हुई है।

new project 2022 06 10t181955220 1654865410

 

इसके अलावा राजगढ़, छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के बाद गर्मी का असर तो कम हुआ, पर उमस बढ़ गई है। आज दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। आज भोपाल में 41.9, इंदौर में 40, जबलपुर में 41.6 और ग्वालियर में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


Read More… 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई की सैलरी में खुशियों की सौगात 


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून के आने वाले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंचकर सक्रिय होने का अनुमान है। आने वाले दो दिन में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 15 जून से देश के मध्य और उत्तर के मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में तेजी आने की संभावना है।