राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर पटना की सड़कों पर पैदल चली, लोगों का पूछा हालचाल 

476

राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर पटना की सड़कों पर पैदल चली, लोगों का पूछा हालचाल 

 

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस क्रम में वे गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंची और मत्था टेका। इसके बाद लौटने के क्रम में वे प्रोटोकॉल तोड़कर पटना की सड़कों पर पैदल चलने लगी। राष्ट्रपति के अचानक रुकते ही सुरक्षाकर्मी भी हैरान नजर आए।

दरअसल, राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। बैरिकेडिंग के बाहर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति को देखने पहुंचे थे। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर बैरिकेडिंग किए सड़क के किनारे महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ राष्ट्रपति का अभिवादन कर रही थी। जिसे देखकर राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवा दिया।

IMG 20231019 WA0025

इसके बाद राष्ट्रपति कार से उतर कर पैदल चलते हुए लोगों से मिलीं और उनका हालचाल जाना। कुछ दूर पैदल जाने के बाद राष्ट्रपति फिर वापस लौट गई और वाहन पर सवार होकर राजभवन के लिए रवाना हो गई।