Primary Health Centre Inspection : मेडिकल कॉलेज डीन और सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण!

83

Primary Health Centre Inspection : मेडिकल कॉलेज डीन और सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण!

Ratlam : डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों हेतु ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे और मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ अनीता मुथा ने जिले के सरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 20.17.42

वहां पहुंचकर उन्होंने आगामी समय में प्रशिक्षुओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमएचओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग संबंधी कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, मेडिकल कॉलेज से डॉ स्वर्णकांता लिखार, चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र डामोर मौजूद थे!