WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam Police Achieves Success : 40 लाख रुपए की लूट का 24 घंटे में खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी पकड़ाया, पूरी राशि बरामद!

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के "ओके" कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग!

Ratlam Police Achieves Success : 40 लाख रुपए की लूट का 24 घंटे में खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी पकड़ाया, पूरी राशि बरामद!

Ratlam : शहर की स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने एक फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा वारदात के 24 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता एवं फरियादी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नगदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। एसपी अमित कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस-वार्ता में बताया कि 30 जून 2026 को फरियादी मनीष पटवा निवासी शहर सराय ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मित्र एवं शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपए की नगदी सुरक्षित रखने के लिए उसके कार्यालय भेजी गई थी। राशि लेकर आए कर्मचारी ने नगदी फरियादी के कर्मचारी फरदीन एवं उसके पिता फिरोज को सौंप दी थी। दोनों ने नगदी गिनने के बाद उसे काले रंग के बैग में रखकर घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाना शुरू किया। इसी दौरान ब्लिंकिट कंपनी की वेशभूषा पहने एवं चेहरे पर कपड़ा बांधे अज्ञात व्यक्ति ने फरदीन को जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ से 40 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 615/2026 अंतर्गत धारा 309(4), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के कर्मचारी फरदीन (22) पिता फिरोज खान निवासी वेदव्यास कॉलोनी की गतिविधियों में संदिग्धता पाई गईं। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ करने पर फरदीन ने कबूला कि उसने अपने भाई फैज एवं साथी असबाब के साथ मिलकर पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया।

IMG 20260702 WA0176

व्हाट्सएप के “ओके” मैसेज से दिया था संकेत!

पूछताछ में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपए फरदीन के पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “OK” कोड मैसेज भेजकर अपने साथियों को सूचना दी। पूर्व योजना के अनुसार दोनों आरोपी ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असबाब पूर्व में ब्लिंकिट कंपनी में कार्यरत रह चुका था, इसलिए पुलिस की नजरों से बचने के उद्देश्य से उसी कंपनी की ड्रेस का उपयोग किया था।

 

*40 लाख रुपए की पूरी राशि बरामद!*

आरोपी फरदीन की निशानदेही पर उसके घर एवं आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से घटना में लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नगदी बरामद कर ली गई। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य जिलों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में फैज पिता फिरोज खान, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, असबाब पिता सलीम रंगरेज, निवासी हाट रोड फरार है जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं। आरोपी को पकड़ने में स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी जितेन्द्र पाल सिंह जादौन, उप-निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, उप-निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप-निरीक्षक विजय बामनिया, उप-निरीक्षक शिवेंद्र कुमार, उप-निरीक्षक (रे.) नवल सिंह मिनावा, मुकेश सिंह चौहान, अभिषेक पाठक, निलेश पाठक, शांतीलाल डिंडोर, लाखन सिंह, रितेश यादव, निर्मल कटारा (सीएसपी कार्यालय), हेमंत पंवार तथा सायबर सेल के मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदीया, पारस चावला, देवेन्द्र डोडिया की सराहनीय भूमिका रहीं!

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08