Priya Becomes Rinku Singh’s Fiancee : समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज होंगी क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर!

हाल ही में दोनों की बात तय हुई, जल्द सगाई और फिर शादी की तैयारी!

562

Priya Becomes Rinku Singh’s Fiancee : समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज होंगी क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर!

Lucknow : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी की बात तय हो गई। बताया जाता है कि सगाई समारोह कुछ दिन पहले ही हुआ। लेकिन, प्रिया सरोज के पिता ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनके मुताबिक, संसद के बजट सत्र के बाद सगाई और शादी होगी। रिंकू सिंह अगले सप्ताह से भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज में खेलते नज़र आएंगे। वे करीब डेढ़ साल से भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं। जबकि, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछली शहर सीट से सांसद हैं। वे पहली बार सांसद चुनी गई।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं। वे तीन बार सांसद रहे हैं और वर्तमान में विधायक हैं। प्रिया ने बीजेपी के बीपी सरोज को 35850 वोट से लोकसभा चुनाव में हराया था। उन्होंने नई दिल्ली की एयर फॉर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया और नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने न सिर्फ शादी की बात पर सहमति जताई, बल्कि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई कब और कहां होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रिया सरोज बिजी रहेंगी। बजट सत्र खत्म होने के बाद दोनों की सगाई और शादी की तारीखों को लेकर फैसला होगा। बजट सत्र खत्म होने के बाद उनकी सगाई होगी ये कार्यक्रम लखनऊ में होगा।

दो जगह रिसेप्शन होगा

सगाई के बाद शादी की सारी रस्में भी लखनऊ में होंगी। शादी के बाद दो जगहों पर रिसेप्शन होगा। एक रिसेप्शन जौनपुर से होगा जहां से प्रिया सरोज आती हैं और दूसरी रिसेप्शन अलीगढ़ से होगा। क्योंकि रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। प्रिया सरोज के पिता ने क्रिकेटर रिंकू सिंह का तारीफ की और कहा कि वो बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मेरी बेटी भी काफी पढ़ी लिखी है। बतौर सांसद वो अच्छा काम कर रही है, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनकी तारीफ करते हैं।

IMG 20250119 WA0085

प्रिया सरोज की घोषित संपत्ति

प्रिया सरोज ने लोक सभा चुनावों के वक्त जो चुनाली हलफनामा दिया था उसके अनुसार उनके पास 11.25 लाख रुपये की संपत्ति बताई थी। इसके तहत 75 हजार रुपये नकद थे जबकि बैंक में 10.18 लाख रुपये जमा थे। उनके पास 32 हजार रुपये से ज्यादा कीमत का सोना भी है।

IMG 20250119 WA0084

क्रिकेट में रिंकू सिंह का करियर

भारत के लिए दो वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके रिंकू की गिनती बड़े बल्लेबाजों में होती है। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने नाम कमाया और भारतीय टीम में जगह बनाई। वनडे में उनके नाम 27.50 की औसत से 55 और टी20 इंटरनेशनल में 46.09 की औसत व 165.14 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए।

रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता ने 13 करोड़ रुपये की मोटी रकम में रिटेन किया। इससे पहले उनकी आईपीएल सैलरी 55 लाख रुपये की थी। उन्होंने हाल ही में अलीगढ़ में बड़ा मकान खरीदा था। इसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जाती है। यह घर 500 गज का बताया जाता है जिसमें रुफटॉप बार भी है।