WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Promotional Colorful Car : सफेद कार को रंग बिरंगा कर प्रचार में चलाया जा रहा, 5000 का जुर्माना!

नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही! 

Promotional Colorful Car : सफेद कार को रंग बिरंगा कर प्रचार में चलाया जा रहा, 5000 का जुर्माना!

Indore : शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात के लिए नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।

इस कड़ी में यातायात पुलिस के सूबेदार सुमित बिलोनिया व टीम राजीव गांधी चौराहा पर यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इस दौरान एक रंगीन टैक्सी कार को रोका गया दस्तावेज परीक्षण के उपरांत रजिस्ट्रेशन में निहित वाहन का रंग सफ़ेद पाया गया।

वाहन मालिक द्वारा वाहन में परिवर्तन कर वाहन को हरे एवं पीले रंग में परिवर्तित कर एडवरटाइजिंग वाहन टैक्सी में चलाया जा रहा था। इस पर जुर्माना 5000 रुपये मौके पर जमा कराया और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।