

Property of MP’s IPS : अचल संपत्ति के मामले IPS भी IAS से कम नहीं1, ऐसे भी IPS जिनके पास कोई संपत्ति नहीं!
Bhopal : हाल ही में मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया था। अब उसी तारतम्य में प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा हुआ। जो आंकड़े सामने आए, उनके मुताबिक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (डीजीपी) अचल संपत्ति के मामले में अपने मातहत अधिकारियों से पीछे हैं। डीजीपी के पास भोपाल में एक करोड़ 11 लाख रुपए का एक प्लॉट और एक मकान है। स्पेशल डीजी वरुण कपूर ने अपनी 10.51 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्यौरा दिया। इसमें कृषि भूमि, प्लॉट, मकान और फ्लैट शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में 319 आईपीएस हैं। इनमें से 48 पद खाली हैं। बाकी 271 में से 198 अधिकारियों ने 31 दिसंबर 2024 की स्थिति में अचल संपत्ति की जानकारी भेजी है। गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 55 में से 30 एसपी की प्रॉपर्टी की जानकारी है। इनमें मऊगंज के एसपी दिलीप सोनी के पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है। उनके पास भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में कृषि भूमि, प्लॉट और मकान मिलाकर 4 करोड़ की संपत्ति है। यह जानकारी आईपीएस अफसरों द्वारा गृह मंत्रालय को दिए अपनी अचल संपत्ति के ब्योरे में सामने आई है।
चंबल रेंज में पदस्थ डीआईजी कुमार सौरभ के पास है। सौरभ 7 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। एडीजी लोकायुक्त से हटाए गए जयदीप प्रसाद के पास करीब 5 करोड़ की खेती और आवासीय जमीन और मकान हैं। जयदीप प्रसाद के पास करीब 5 करोड़ की खेती है। डीजी उपेंद्र कुमार जैन 8 करोड़ 39 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। स्पेशल डीजी अजय कुमार शर्मा के पास दिल्ली-भोपाल में 6 करोड़ 15 लाख की संपत्ति है। इसमें फ्लैट, कृषि भूमि, प्लाॅट शामिल हैं।
इन आईपीएस के पास कोई अचल संपत्ति नहीं
सागर, जबलपुर, रीवा आईजी के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं मध्यप्रदेश के रेंज आईजी और पुलिस कमिश्नरों ने जो जानकारी दी है, उसमें सागर, जबलपुर और रीवा रेंज के आईजी ने अपने पास कोई संपत्ति नहीं होना बताया गया। सागर आईजी प्रमोद वर्मा, जबलपुर के प्रभारी आईजी सचिन अतुलकर तथा रीवा आईजी गौरव राजपूत ने संपत्ति का ब्योरा तो दिया, लेकिन किसी तरह की अचल संपत्ति नहीं होना बताया गया।