Pune Bridge Collapses : इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, हादसे में 25 से 30 के बहने की आशंका!

179

Pune Bridge Collapses : इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, हादसे में 25 से 30 के बहने की आशंका!

पुल जर्जर था और क्षमता से ज्यादा लोग होने की वजह से टूट गया!

Pune : पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढहने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। पुल जर्जर था और क्षमता से ज्यादा लोग होने की वजह से टूट गया।

मानसून के दौरान काफी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना एक लोहे का पुल रविवार दोपहर ढह गया। इस हादसे में कई लोगों के बह जाने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका।

WhatsApp Image 2025 06 15 at 17.20.08

पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं। तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने के बाद अब तक कई व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।

विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। हादसे वाली जगह पुणे से 30 किमी दूर लोग वीकेंड मनाने पहुंचते।