शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति हवन पूजन एवं 1001 मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग का हुआ रुद्राभिषेक

श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज के आराध्य देव श्रृंगी ऋषि जी का चतुर्थ स्थापना दिवस हुआ संपन्न।

719

रतलाम. श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज के आराध्य देव श्रृंगी ऋषि जी के श्रृंगी नगर स्थित मंदिर पर चतुर्थ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति हवन पूजन एवं 1001 मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया एवं श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय महासभा पुष्कर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भी संपन्न हुई।

WhatsApp Image 2023 01 13 at 8.05.20 PM 1

मामले में जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंडित धीरज व्यास ने बताया की सर्वप्रथम भगवान महादेव का रुद्राभिषेक एवं हवन पूर्णाहुति आदी संपन्न हुई इसके पश्चात श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस पर पंडित पुष्पेंद्र भाई ओझा ने द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना एवं उनका वर्णन बताया इसके पश्चात पोथी का पूजन किया गया एवं पूर्णाहुति हुई।

WhatsApp Image 2023 01 13 at 8.05.21 PM

धीरज व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय महासभा पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल पांड्या एवं रतलाम सिखवाल समाज के वरिष्ठ न्यासी लेहरू लाल व्यास की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

संचालन तथा आभार

कार्यक्रम का संचालन गौरव त्रिपाठी एवं आभार गणपत तिवारी ने माना।

यह रहें उपस्थित

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश माणंम्या, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता त्रिपाठी, राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रप्रकाश पुरोहित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, महामंत्री काशी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष लादू बोहरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मेघा उपाध्याय, मध्यप्रदेश अध्यक्ष राम शर्मा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद उपाध्याय, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सुखवाल, उदयपुर वाले शिव पुरोहित, रतलाम सिखवाल समाज देवस्थान न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक पंड्या, सचिव महेश व्यास, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ न्यासी बंसी लाल व्यास, कन्हैयालाल तिवारी, नगर निगम एमआईसी सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, जगदीश व्यास, संजय पंड्या, राधेश्याम पुरोहित, बंसीलाल पांडे, नारायण बोहरा, शिव त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, पारस तिवारी, मोहनलाल पांडे, रमेश पांडे, गोपाल त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश पुरोहित, किशन तिवारी, पवन पंड्या, अनिल बोरा, शुभम भैया सांवरिया, पंड्या निक्की भाई, अरविंद तिवारी, नितेश पुरोहित, पप्पू पुरोहित, दीपक जोशी, प्रवीण जोशी, कैलाश तिवारी, शिवनंदन नागला, सत्यनारायण जोशी, गोपाल तिवारी, महेश बोहरा, रामनिवास व्यास, नारायण बोरा,सूरज बोहरा, शंकर पंड्या, राम गोपाल तिवारी, श्रृंग ऋषि मंदिर अध्यक्ष श्री गणपत तिवारी, कथा आयोजन अध्यक्ष गणेश तिवारी, रतलाम जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता व्यास, श्रीमती पूजा बोहरा सहित 63 सदस्यीय कार्यकारिणी एवं महर्षि श्रृंग मंदिर समितियों के समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

संचालन तथा आभार

कार्यक्रम का संचालन गौरव त्रिपाठी एवं आभार गणपत तिवारी ने माना।