
Putin’s Poo Suitcase: विदेश दौरे पर पुतिन क्यों साथ रखते हैं ‘पू सूटकेस’?
Putin’s Poo Suitcase: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सिक्योरिटी का एक अनोखा पहलू अक्सर चर्चा में आता है। पुतिन के साथ उनकी सुरक्षा टीम हर कदम पर रहती है, लेकिन उनकी एक खास आदत है कि जिस देश का दौरा करें, वहां अपनी टॉयलेट-पॉटी या मल-मूत्र के नमूने वहीं नहीं छोड़ते।
यहां तक कि विदेश दौरे पर वे ‘पू सूटकेस’ अपने साथ लेकर चलते हैं, जिसमें उनके मल-मूत्र के नमूने एकत्रित किए जाते हैं और बाद में मॉस्को वापस लाए जाते हैं। इसका कारण उनकी सेहत और निजी जानकारी की सुरक्षा है।

Putin’s Poo Suitcase: मल-मूत्र के परीक्षण से किसी भी व्यक्ति की सेहत, बीमारियां, खान-पान और जीवनशैली की जानकारी सामने आ सकती है, जिसे पुतिन नहीं चाहते कि कोई बाहरी खुफिया एजेंसी या प्रतिद्वंद्वी देश जाने।
2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका में पुतिन का यह पहला दौरा था। शुक्रवार देर रात अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से हुई उनकी करीब 3 घंटे की बातचीत चर्चा में रही, लेकिन इसी दौरान सुरक्षा के लिए पुतिन के ‘पू सूटकेस’ का भी जिक्र हुआ।

Putin’s Poo Suitcase: 2019 के पेरिस समिट में भी ऐसा देखा गया था कि पुतिन के बॉडीगार्ड्स उनके लिए पोर्टेबल टॉयलेट लेकर चलते हैं, जिससे उनका मल-मूत्र तुरंत ‘पू सूटकेस’ में सुरक्षित किया जा सके।इस तरह की सावधानी उनकी सेहत संबंधी अफवाहों से जुड़े संदेहों के बीच एक सुरक्षा कवच का काम करती है।क्या आप जानते थे कि इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था भी किसी देश के नेता के लिए हो सकती है?





