WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bad News for Frequent Traffic Rule Violators: बार-बार रूल तोड़ा तो रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ला रही है नए ट्रैफिक नियम

281
WhatsApp Image 2026 02 27 At 15.27.50

Bad News for Frequent Traffic Rule Violators: बार-बार रूल तोड़ा तो रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ला रही है नए ट्रैफिक नियम

नई दिल्ली: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बुरी खबर है। मोदी सरकार नया ट्रैफिक नियम-2026 लाने जा रही है। सरकार पाइंट बेस्ट नया सिस्टम ला सकती है। इस नये नियम के तहत अगर आप बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल हो सकता है।

सरकार जिस नई व्यवस्था पर काम कर रही है। उसे ग्रेडेड अंक प्रणाली कहा जा रहा है। इस सिस्टम में हर ड्राइवर के लाइसेंस पर तय अंक दिए जाएंगे। जब भी कोई चालक ट्रैफिक नियम तोड़ेगा उसके अंक कम कर दिए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति तेज रफ्तार से गाड़ी चलाता है, सिग्नल तोड़ता है, राॅन्ग डायरेक्शन में गाड़ी चलाता है या शराब पीकर ड्राइविंग करता है, तो उसके अंक तेजी से कट सकते हैं।

यह व्यवस्था ड्राइविंग में डिसिप्लिन बढ़ाने के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का मानना है कि यह सिस्टम लोगों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए मोटिवेट करेगा। अगर किसी ड्राइवर के सारे अंक खत्म हो जाते हैं, तो उसका लाइसेंस छह महीने तक के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

बता दें कि भारत में सड़क सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. हर साल लाखों सड़क हादसे दर्ज किए जाते हैं। जिनमें हजारों लोगों की जान चली जाती है। हादसों की बड़ी वजह ओवरस्पीडिंग, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ जुर्माना बढ़ाने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकती। इसी वजह से सरकार अब लोगों की सोच और ड्राइविंग आदतों को बदलने पर ज्यादा जोर दे रही है। नया अंक आधारित सिस्टम सीधे जुर्माने से आगे बढ़कर ड्राइवर के व्यवहार पर असर डालने की कोशिश करेगा। जब नियम तोड़ने पर लाइसेंस के अंक कम होंगे, तो ड्राइवर खुद सतर्क रहने लगेंगे।