PWD Clerk Arrested: अपने ही विभाग के रिटायर्ड वेल्डर से स्वत्वों के निराकरण के लिए मांगी 10हजार की रिश्वत ,PWD के हेड क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार!

378

PWD Clerk Arrested: अपने ही विभाग के रिटायर्ड वेल्डर से स्वत्वों के निराकरण के लिए मांगी 10हजार की रिश्वत ,PWD के हेड क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार!

भोपाल से सामने आए मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां लोकायुक्त की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के क्लर्क को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है कि इस बाबू ने अपने ही विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी से सेवानिवृत्ति राशि के भुगतान के बदले 10 हजार की रिश्वत डिमांड की थी। वहीं लोकायुक्त की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई रिटायर्ड कर्मचारी दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा की शिकायत पर की है। खजूरी कला निवासी शिकायतकर्ता दुर्गाप्रसाद 31 अगस्त 2025 को लोक निर्माण विभाग, उप संभाग-2 से वेल्डर पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले स्वत्वों और अन्य भुगतानों की प्रक्रिया को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी कमलेश मालवीय ने इस प्रक्रिया के लिए 10 हजार रुपए की डिमांड की थी।

इसके बाद दुर्गाप्रसाद ने बार-बार मिन्नतें कीं, लेकिन बाबू अपनी मांग से पीछे नहीं हटा। दोनों के बीच पहली किश्त की राशि 5 हजार रुपए तय की गई। मजबूरन दुर्गाप्रसाद को लोकायुक्त पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू

परेशान रिटायर्ड कर्मचारी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई। मामले में सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी बाबू को पकड़ने के जाल बिछाया। भोपाल के झरनेश्वर मंदिर तिराहा, 12 दफ्तर के पास, जैसे ही आरोपी कमलेश मालवीय ने रिश्वत की पहली किश्त के 5 हजार लिए तो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत की रकम जब्त की गई है।