Queens on The wheel: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

MP के पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करेंगी ये सुपर बाइकर्स, जानिए इनके नाम और स्थान 

49

Queens on The wheel: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

IMG 20260307 WA0057

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से Queens on The Wheel के अंतर्गत 25 महिला सुपर बाइकर्स को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

IMG 20260307 WA0053

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि क्वींस ऑन द व्हील 3.0 महिला बाइकिंग टूर मात्र बाइक रैली नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्य प्रदेश की पहचान को दुनिया तक पहुंचाने का एक अनूठा अभियान है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने देश के विभिन्न कोनो से आई बहनों का देश के दिल मध्य प्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि हमारा मध्य प्रदेश अजब है, गजब है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है। बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन के साथ-साथ महिला सुरक्षा की एक मिसाल है यह बदलते समाज की तस्वीर है।

IMG 20260307 WA0055

IMG 20260307 WA0059

महिला हेरिटेज बाइकिंग टूर का नेतृत्व मुंबई की 62 वर्षीय डॉक्टर नीता कर रही हैं। इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉक्टर प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉक्टर सुमित और संभाजी नगर महाराष्ट्र की कविता जाधव शामिल हैं।

IMG 20260307 WA0058