Rahul Gandhi First Choice : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को पसंद करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे से ज्यादा!

'देश का मिजाज' सर्वे में खड़गे से ज्यादा लोग सचिन पायलट के पक्ष में!

490

Rahul Gandhi First Choice : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को पसंद करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे से ज्यादा!

New Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच ‘देश का मिजाज’ सर्वे किया गया, जिसके नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। इस सर्वे में लोगों से सबसे बेहतर प्रधानमंत्री कौन, कांग्रेस का सबसे बेहतर नेता कौन, जैसे कई सवाल किए गए थे। ये सर्वे 2 जनवरी से 9 फरवरी के बीच किया गया। कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम पर ज्यादातर लोगों ने राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाई। अभी कांग्रेस की कमान भले ही अभी मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में हो लेकिन लोगों का मानना है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।

सर्वे में हिस्सा लेने वाले 64.4% लोग मानते हैं कि कांग्रेस ही देश की असली विपक्षी पार्टी है। जबकि, 31% का मानना है कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने में विफल है। इसके अलावा राहुल गांधी के प्रदर्शन से जुड़े सवाल के उत्तर में सामने आया कि 24.8% लोग लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर उनके काम को बहुत अच्छा मानते हैं। इसी तरह 24.1% राहुल के काम को अच्छा, 17.6% औसत और 26.9% लोग काम को खराब माना।

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद लोकसभा में राहुल गांधी को नेता विपक्ष बनाया गया। वे लगातार सदन के भीतर सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन में 2014 और 2019 के मुकाबले इस बार काफी सुधार हुआ और इस वजह से बीजेपी अकेले अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई और उसे 244 सीटें हासिल हुई।

IMG 20250213 WA0020

सचिन पायलट को पसंद करने वाले खड़गे से ज्यादा

सर्वे में सवाल किया गया कि कांग्रेस को कौन बेहतर चला सकता है? इसके जवाब में लोगों की पहली पसंद राहुल गांधी थे और उनके समर्थन में 36.4% लोगों ने वोट किया। इसी तरह कांग्रेस को चलाने के लिए प्रियंका गांधी 11.2% लोगों की पसंद थीं। हैरानी की बात ये है कि सर्वे में मौजूदा अध्यक्ष खड़गे से ज्यादा सचिन पायलट को कांग्रेस चलाने के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर चुना गया। सर्वे में 8.4% लोगों ने पायलट के समर्थन में वोट दिया, जबकि खड़गे को वोट करने वाले सिर्फ 2.7% थे।

ऐसे हुआ ये पूरा सर्वे

MOTN को एक मीडिया ग्रुप और CVoter की ओर से एक सर्वे किया गया। यह सर्वे 2 जनवरी से 9 फरवरी के बीच हुआ है, जिसमें भारत के सभी 543 लोकसभा सीटों के 54,418 लोगों से बातचीत की गई। इसके अलावा सी-वोटर ने पिछले 24 हफ्तों के दौरान 70 हजार से ज्यादा लोगों की भी राय जानी। इस तरह कुल MOTN रिपोर्ट को बनाने के लिए कुल 1 लाख 25 हजार 123 लोगों की राय को सर्वे में शामिल किया गया।