2 Records of Virat Kohli : सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर विराट कोहली ने 2 बड़े रिकॉर्ड बनाए!

जानिए, विराट कोहली ने क्या कारनामा किया और सचिन को पीछे छोड़ा!

279

2 Records of Virat Kohli : सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर विराट कोहली ने 2 बड़े रिकॉर्ड बनाए!

 

Ahmedabad : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला बुधवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। विराट कोहली ने इस मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए अहमदाबाद की धरती पर बड़ा करिश्मा किया। वे सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विराट कोहली एशिया में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने ये कारनामा 340 पारियों में किया। जबकि, सचिन तेंदुलकर ने 353 पारियों में यह कमाल किया था। हालांकि अब सचिन को पछाड़ते हुए कोहली आगे निकल गए हैं।नविराट ने इस मैच में एक नहीं बल्कि 2 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया। वे भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 4 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली ने इस मैच में 55 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। वह शानदार लय में नजर आए और चारों दिशा में शॉट खेल रहे थे। लेकिन, आदिल रशीद की बाहर जाती गेंद पर वह डिफेंस करने के प्रयास में कॉट बिहाइंड हो गए। अपनी पारी में विराट कोहली ने 7 चौके और एक छक्का लगाया।