कांग्रेस के बिखरे हुए वोटों को समेटने हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- वी डी शर्मा

512

कांग्रेस के बिखरे हुए वोटों को समेटने हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- वी डी शर्मा

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

बैतूल ।भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के  विष्णु दत्त शअध्यक्षर्मा ने अपने बैतूल जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड केसला से प्रारंभ कर सुकतवा, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर,सारणी,बैतूल व आठनेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री शर्मा ने केसला थाने परिसर में स्थित श्री हनुमान जी एवं दुर्लभ व औषधीय गुणों से भरपूर प्राचीन कल्पवृक्ष के दर्शन कर उसका विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात थाना परिसर में ही कटहल के पेड़ का वृक्षारोपण करने के बाद वे चौकीपुरा सुखतवा महाविद्यालय में पहुंचे। महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।WhatsApp Image 2022 09 16 at 16.33.11

इसके पश्चात श्री शर्मा अपने बेतूल प्रवास पर रवाना हुए। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से जिला प्रभारी राकेश सिंह जादौन , भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी संतोष पारीक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं केसला मंडल के प्रभारी शैलेंद्र दीक्षित , जिला उपाध्यक्ष द्वय राजेश तिवारी , कल्पेश अग्रवाल , भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वरकड़े जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया , भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री दीपक महाला, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी , वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेशाध्यक्ष के करीबी कुलदीप रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

2546758e 0228 4362 a67e 966946d5d317

 

बैतूल जिले के प्रवास के दौरान आठनेर में उन्होंने एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है। भाजपा दूसरे राजनीतिक संगठनों से इसलिए अलग है, क्योंकि यहाँ सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय लिये जाते हैं।
प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन आया है। कांग्रेस ने इतने लंबे समय तक देश पर शासन किया लेकिन गरीबों का जीवन स्तर सुधारने पर कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम आठनेर में प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे। फिर उन्होंने बैतूल भाजपा जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों, जिले के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक समेत नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान सांसद दुर्गादास उईके, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला एवं विधायक योगेश पंडाग्रे उपस्थित रहे। फिर सारनी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर महोबे के निवास पर दोपहर के भोजन का आनंद लिया।

सारनी में ही कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन कहा जाता है। भाजपा के विस्तार और करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने में हमारे पितृपुरुषों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हमारे कार्यकर्ता संगठन के विस्तार और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्यरत हैं। आज राहुल गांधी देश में “भारत जोड़ों” यात्रा निकाल रहे हैं।

कांग्रेस की इस यात्रा के पीछे केवल बिखरे हुए वोटों को जोड़ने की मंशा है। राहुल गांधी पहले देश को जवाब दे कि कांग्रेस ने भारत को कितने भागों में तोड़ने का काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि समर्पण भाव से विभिन्न सेवाकार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागी हों।
बैतूल प्रवास के दौरान उन्होंने घोड़ाडोंगरी व शाहपुर में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले “सेवा पखवाड़ा” की तैयारियों को लेकर चर्चा की।