LULU Group : इंदौर आ रहा UAE का ‘लुलु मॉल ग्रुप’

7379

इंदौर से बसंत पाल की ख़ास ख़बर

इंदौर। शहर में बढ़ते मॉल कल्चर से प्रभावित होकर यूएई (United Arab Emirates) की एक प्रमुख कंपनी भी इंदौर में अपना मॉल खोलने की योजना पर तेज़ी से काम कर रही है। पता चला है कि वहां के ‘लुलु ग्रुप’ ने इसके लिए शहर के पूर्वी क्षेत्र के एक बड़ी प्रापर्टी को ख़रीदने की योजना बनाई है। बायपास रोड से क़रीब यह पॉश इलाक़ा बीते कुछ समय में शहर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
बायपास पर ही जल्द ही देश का एक और प्रमुख मॉल ‘फोनिक्स सिटी मॉल’ भी शुरू होने जा रहा है। इंदौर शहर में लगभग दस साल पहले मॉल कल्चर की शुरुआत हुई थी। आज शहर में आधा दर्जन मॉल है, पर लुलु ग्रुप और फोनिक्स जैसे बड़े और विशाल मॉल के आने से यहाँ के बिज़नेस को एक नया विस्तार मिलेगा।
लुलु ग्रुप मध्य भारत में अपने बिज़नेस एक्सपैंशन के लिए तेज़ी से काम कर रहा है। सूत्रों की मानें तो शहर के एक प्रमुख बिज़नेस ग्रुप की बड़ी प्रापर्टी के 900 करोड़ में सौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा। यहां ‘लुलु मॉल’ बनाने की तैयारी की जा सकती है।

WhatsApp Image 2022 09 16 at 3.26.27 PM 1

उभरते शहरों पर है लुलु ग्रुप की नज़र
बीते जुलाई में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल (Lulu Mall) की शुरुआत के बाद से ग्रुप भारत के अन्य राज्यों में तेज़ी से विस्तार की और कदम बढ़ा रहा है। लखनऊ के मॉल पर Lulu group ने क़रीब 2000 करोड़ का निवेश किया। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ‘लुलु ग्रुप’ के द्वारा खोला गया यह भारत में उनका चौथा मॉल है। इससे पहले ग्रुप ने कोच्चि, बैंगलोर और तिरुवनंतपुरम में मॉल खोले हैं। अभी तक का सबसे बड़ा मॉल कोच्चि में खुला है। इस मॉल में ग्राहकों को 300 से अधिक देशी और विदेशी ब्रांड के कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां पर 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स, 15 रेस्टोरेंट, 25 आउटलेट वाला फूडकोर्ट (एक साथ 1600 लोगों के बैठने की व्यवस्था), एक साथ 50000 लोग के शॉपिंग की व्यवस्था, 3000 गाड़ियों की पार्किंग के साथ मल्टी लेवल कार पार्किंग भी की सुविधा भी दी गई है।

WhatsApp Image 2022 09 16 at 3.26.27 PM
UP के लखनऊ का लुलु मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है। अभी तक इस कंपनी ने कोच्चि में सबसे बड़ा मॉल बनाया है। लुलु ग्रुप का मुख्यालय तो अबू धाबी (Abu Dhabi) में है, लेकिन ये एक भारतीय यूसुफ अली की कंपनी है। वह 1973 में अबू धाबी चले गए थे और अब यूएई (UAE) की ही नागरिकता हासिल कर चुके हैं। यूसुफ अली (Yusuf Ali), जिन्होंने अबू धाबी जाकर इतना बड़ा बिजनस बनाया कि आज दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल हो गए।
‘लुलु ग्रुप’ का सालाना टर्नओवर 8 अरब डॉलर का है। इस ग्रुप का कारोबार सबसे अधिक अरब देशों खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात में फैला है। UAE की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है। इस ग्रुप का बिजनस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप समेत 22 देशों में है। दुनिया भर में फैले बिजनस के जरिए लुलु ग्रुप (Lulu Group Job) ने करीब 57 हजार लोगों को रोजगार दिया है।