WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

चाऊमीन/नूडल्स बनाने वाली लोकल फैक्ट्री पर छापा,नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए

WhatsApp Image 2023 07 23 At 4.28.21 PM 696x313

चाऊमीन/नूडल्स बनाने वाली लोकल फैक्ट्री पर छापा,नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए

छतरपुर: छतरपुर में कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही का मामला सामने आया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन ने पुलिस बल के साथ जाकर हटवारा स्थित बी.एम.जी. फूड्स पर छापामार निरीक्षण किया। जहां शहर में हटवारा स्थित मौके पर बन रहे चाइना टॉप वेग मोती सेवई (पैक्ड), सेवई बनाने में प्रयुक्त मैदा का घोल (लूज), स्पाइस टॉप वेजीटेबल सोस, जायकेदार सोया सॉस के नमूने लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।